फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   History sheeter Gulab Pal shot dead in Jaunpur police searching for the assailant

जौनपुर: हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप; हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 13 Oct 2026 10:39 AM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: किशन चौबे Updated Tue, 13 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बलईपुर पतिला गांव में मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति ने हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
History sheeter Gulab Pal shot dead in Jaunpur police searching for the assailant
जौनपुर, केराकत, हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केराकत थाना क्षेत्र के बलईपुर पतिला गांव में मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति ने हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही केराकत के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गोली लगने के बाद अस्पताल भेजा
पुलिस के अनुसार, गुलाब पाल पुत्र पतिराम पाल बलईपुर पतिला गांव का निवासी था। गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

 

Trending Videos

हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
गुलाब पाल की हत्या किस वजह से की गई और इसमें कौन शामिल था, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed