{"_id":"6ae4fc418fb9c34d470ec655","slug":"hearing-on-sir-notices-now-set-for-november-20-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141912-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के नोटिसों पर सुनवाई अब 20 नवंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के नोटिसों पर सुनवाई अब 20 नवंबर तक
विज्ञापन
झज्जर। एसआईआर के तहत जारी नोटिसों पर सुनवाई की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को इस अवधि तक सभी लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
डीसी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए पुनरीक्षण से जुड़ी सभी गतिविधियां गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। संबंधित मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाने, उन्हें सुनवाई का अवसर देने और प्रत्येक मामले का नियमानुसार निपटारा करने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो निपटारा
डीसी ने एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है।