फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Hayana's CM claims on Chandigarh

पंजाब नहीं, चंडीगढ़ सिर्फ हरियाणा का

Sun, 06 Oct 2013 02:08 AM IST
अमर उजाला,चंडीगढ़।
अमर उजाला,चंडीगढ़। Updated Sun, 06 Oct 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hayana's CM claims on Chandigarh
‘हरियाणा को चंडीगढ़ दे दो और अपने हिस्से का पानी भी। सारे मुद्दे अपने आप समाप्त हो जाएंगे।’ यह टिप्पणी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को यहां प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम में अमर उजाला के सवाल पर व्यक्त की।
विज्ञापन


उनसे पूछा गया था कि पंजाब सरकार मुल्लांपुर में नए शहर का नाम न्यू चंडीगढ़ के नाम पर रखने पर हरियाणा ने आपत्ति जताई थी, मगर पंजाब ने उसे जारी रखा तो अब हरियाणा की क्या प्रतिक्रिया है?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक है। चंडीगढ़ हरियाणा को दे दो। हरियाणा को अपने हिस्से का पानी दे दो तो मुद्दे समाप्त हो जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि आपने चंडीगढ़ और पानी जैसे मुद्दे सुलझाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बातचीत की पेशकश की थी तो क्या बात आगे बढ़ी?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने न्यू चंडीगढ़ नाम और बातचीत आगे बढ़ने के सवाल पर चुप्पी साध ली। अलबत्ता, चंडीगढ़ में हिस्सा मांगने के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर सीएम हुड्डा ने कहा कि अभी तो चंडीगढ़ एक केंद्र शासित है। जब चंडीगढ़ हरियाणा का हो जाएगा तब हिमाचल प्रदेश से इस बारे में बात करे।


गौरतलब है कि मुल्लांपुर में बसाए जा रहे नए शहर का नाम न्यू चंडीगढ़ रखा है। मगर जिस जोर-शोर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नामकरण का विरोध किया था, उतना ही विरोध पंजाब सरकार ने किया था। अब लगता है कि हरियाणा ने इस विवाद को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed