फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Having dengue mosquito in the day and at night the attack of malaria

दिन में डेंगू रात में मलेरिया मच्छरों का जानलेवा हमला

Mon, 12 Sep 2016 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजला, कानपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
Having dengue mosquito in the day and at night the attack of malaria
डेमो
कानपुर महानगर में जानलेवा मच्छर ताकतवर होते जा रहे हैं। दिन में डेंगू का मच्छर एडीज तो रात में मलेरिया के मच्छर एनाफिलीज का हमला तेज हो गया है। शहरी मलेरिया विभाग को शहर के हर हिस्से में एडीज और एनाफिलीज के लार्वा और मच्छर मिल रहे हैं। इन मच्छरों के हमले से शहर में हजारों लोग बीमार पड़े हुए हैं। खास बात यह है कि एडीज और एनाफिलीज मच्छर साफ पानी में अंडे देते हैं और साफ पानी में ही पनपते हैं।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग के अफसरों को शहर से लेकर गांव तक मच्छर और लार्वा की भरमार मिल रही है लेकिन संसाधनों का रोना रोकर वह हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। 
मलेरिया से हो चुकी हैं कई मौतें  
मलेरिया से 20 से अधिक मौतें कानपुर में हो चुकी हैं। हाल ही में दबौली वेस्ट निवासी महेश्वरी सिंह कुशवाहा (50) की मलेरिया से मौत हो चुकी है। हालांकि उनकी मौत को स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिकॉर्ड में नहीं शामिल किया। जबकि जांच में मलेरिया की पुष्टि हो गई थी। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग दिखा रहा डेंगू का लार्वा
डेंगू और मलेरिया रोक पाने में नाकाम स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब लोगों को डेंगू का लार्वा दिखा रहे हैं। शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से लग रहे हेल्थ कैंपों में आने वालों को यह लार्वा दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कूलर, पुराने बर्तन, टायर आदि में जमा पानी को फेंक दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया के लक्षण-  यह रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर काले रंग के होते हैं और रात में काटते हैं। यह साफ पानी में अंडे देते हैं। कंपकंपी के साथ बुखार आता है, शरीर में दर्द, उल्टी भी होती है। 

डेंगू के लक्षण - एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। यह मच्छर चितकबरा होता है और दिन में काटता है। बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, जी मिलचाना, गले में हल्का दर्द, शरीर में लाल दाने पड़ना आदि इसके लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed