फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Guliya Cricket Academy won the match by 146 runs.

गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 146 रनों से जीता मैच

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने 146 रनों से जीत दर्ज की। मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी कृष्णा जोशी को 18 रन बनाने व तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 293 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में श्रेयांश यादव ने 25 गेंदोंं में तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। इसके अलावा रौनक गुलिया व प्रतीक सिंह ने भी 38-38 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में प्रशांत, प्रखर व पंकज भट्ट ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम 28.3 ओवरों में 147 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में नितिन कुमार ने 45 गेंदों में छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कृष्णा जोशी ने तीन विकेट और श्रेयांश यादव व जियांश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed