{"_id":"6a898d49c48fc2beaa04f8e1","slug":"gulia-cricket-academy-defeated-jan-chetna-sports-club-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139004-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलिया क्रिकेट अकादमी ने जन चेतना स्पोर्ट्स क्लब को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलिया क्रिकेट अकादमी ने जन चेतना स्पोर्ट्स क्लब को दी शिकस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। दिल्ली स्थित निजी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेली जा रही पहली राधिका महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने जन चेतना स्पोर्ट्स क्लब को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। शानदार गेंदबाजी करने वाली गुलिया क्रिकेट अकादमी की तानिया गुर्जर को पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जन चेतना स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। अदम्य अहलावत ने 64 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गुलिया क्रिकेट अकादमी की ओर से तानिया गुर्जर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने महज 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 138 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। साक्षी लोहिया ने 55 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मैच के बाद साक्षी लोहिया को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तानिया गुर्जर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी की इस शानदार जीत से टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।