{"_id":"692ca7a18f46e30c860248f9","slug":"gujarat-beat-haryana-by-four-wickets-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-128911-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात ने हरियाणा को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात ने हरियाणा को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
30jjrp03- झज्जर। यशवर्धन दलाल
झज्जर। हरियाणा और गुजरात की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में गुजरात की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। शहर झज्जर के यशवर्धन दलाल ने 51 रन और सामंत जाखड़ ने 28 रन बनाए।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हरियाणा और गुजरात की टीम के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने 19.3 ओवरों में 142 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान बल्लेबाजी में यशवर्धन दलाल ने 43 गेंदों में पांच चौकोंं व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसके अलावा सामंत जाखड़ ने 26 गेंदों में एक चौके व दो छक्के की मदद से 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 143 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान सामंत जाखड़ व यशवर्धन दलाल ने एक-एक कैच भी पकड़ा। वहीं सामंत जाखड़ ने एक ओवर की गेंदबाजी की लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
इंसेट
विनीत धनखड़ ने 17 रन बनाए व एक विकेट लिया
हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में पुदुचेरी और सर्विसेज की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के मैच में सर्विसेज की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच में जिले के गांव ग्वालीसन निवासी विनीत धनखड़ ने सर्विसेज की तरफ से खेलते हुए एक ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उसने सात रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा बल्लेबाजी में विनीत धनखड़ ने 16 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 17 रन बनाए।
इंसेट
विकास ने एक विकेट लिया
कोलकाता के ईडन गार्डन में गोवा और हैदराबाद की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में हैदराबाद की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह ने गोवा की तरफ से खेलते हुए एक तीन ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उसने 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
कोलकाता के ईडन गार्डनस में गोवा और हैदराबाद की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में हैदराबाद की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह ने गोवा की तरफ से खेलते हुए एक तीन ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उसने 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया।