फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Grand welcome for shooters Suruchi Phogat and Kamaljit Singh in Sasarouli

सासरौली में शूटर सुरुचि फौगाट और कमलजीत सिंह का भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome for shooters Suruchi Phogat and Kamaljit Singh in Sasarouli
19jjrp16- सासरौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में ​खिलाड़ी सुरुचित फौगाट को सम्मानित करते सांसद द
साल्हावास। गांव सासरौली में शूटिंग खिलाड़ी सुरुचि इंद्र सिंह फौगाट और कमलजीत सिंह के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। दोनों खिलाड़ियों को खुली जीप में समारोह स्थल तक लाया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और पगड़ी, नोटों की माला व गदा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा और गीता भुक्कल ने गांव में 11-11 लाख रुपये के विकास कार्य करवाने की घोषणा की। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति मातनहेल के चेयरमैन दीपक झांसवा ने भी विकास कार्यों के लिए राशि देने की बात कही। ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव में लाइब्रेरी सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़ ने भी सुरुचि को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के दम पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
समारोह में भाजपा नेता मनीष बंसल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जाखड़, जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा, रवींद्र सहरावत, उमेश भूकर गोरिया, सुंदरलाल रुडियावास और पूर्व जिला पार्षद राकेश जाखड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गूंगा पहलवान ने ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के लिए किया प्रेरित
समारोह में अर्जुन अवार्डी और भीम अवार्डी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने सुरुचि फौगाट और कमलजीत सिंह को आशीर्वाद देते हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। सुरुचि ने शूटिंग अपनाने से पहले कुश्ती में भी हाथ आजमाया था, लेकिन कॉलर बोन में चोट लगने के कारण उन्हें कुश्ती छोड़नी पड़ी।

परिजनों को ओलंपिक में पदक की उम्मीद
सुरुचि की मां सुदेश देवी और परिजनों ने उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुरुचि मेहनत जारी रखेगी और भविष्य में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।

19jjrp16- सासरौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ी सुरुचित फौगाट को सम्मानित करते सांसद द

19jjrp16- सासरौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ी सुरुचित फौगाट को सम्मानित करते सांसद द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed