फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gold and silver prices fall ahead of Karwa Chauth; an uptick in buying is expected.

करवाचौथ से पहले सोने-चांदी के भाव गिरे, खरीदारी बढ़ने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices fall ahead of Karwa Chauth; an uptick in buying is expected.
-फोटो 84 : शहर में एक ज्वैलर्स दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Villagers
बहादुरगढ़। करवाचौथ से पहले सोने के भाव में करीब 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 50 हजार रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है। इससे सराफा कारोबारियों को त्योहार पर खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। 29 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार हल्की चेन, अंगूठी और चांदी की पायल जैसे आभूषण महिलाओं की पसंद बन सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाएं ऐसे गहने पसंद करती हैं, जिन्हें त्योहार के साथ रोजमर्रा में भी पहना जा सके। हल्के और छोटे डिजाइन वाले आभूषण इस लिहाज से पसंद किए जाते हैं। चांदी की पायल की भी मांग रहती है।
विज्ञापन

मेन बाजार के ज्वैलर्स जगदीश एलाबादी ने बताया कि कीमतों में गिरावट से उन ग्राहकों को खरीदारी का अवसर मिल सकता है, जो लंबे समय से भाव कम होने का इंतजार कर रहे थे। कारोबारियों को त्योहार से पहले बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो 84 : शहर में एक ज्वैलर्स दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed