फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Girls outperform boys in Class 10 results

दसवीं के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 14 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Girls outperform boys in Class 10 results
14jjrp01- हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड दसवीं का बेहतर परिणाम आने पर खुशी मनाते द हाईट्स अकेडम
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले में 92.29 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी झज्जर पास प्रतिशत के मामले में प्रदेश में छठे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

जिले के 8847 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 8165 विद्यार्थी पास हुए हैं। ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल छारा की कशिश ने 496 अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में पांच विद्यार्थियों ने टॉप थ्री में जगह बनाई है जिसमें चार छात्राएं और एक छात्र शामिल है। जिले में दूसरा स्थान हिंदू राष्ट्रीय एकता हाई स्कूल माजरा दूबलधन की वंशिका ने हासिल किया है।
विज्ञापन

वंशिका ने 495 अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन छात्र रहे हैं जिसमें महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड्डन के छात्र भावेश यादव और महक के अलावा इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुडियावास की छात्रा अंकिता शामिल हैं। तीनों ने 494 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
पास प्रतिशत कम हुआ
पिछले तीन साल में जिले का पास प्रतिशत दसवीं कक्षा में कम हुआ है। इस साल दसवीं कक्षा का पास प्रतिशत 92.29 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल 2025 में 94.75 प्रतिशत था। इसी प्रकार से 2024 में पास प्रतिशत 97.6 प्रतिशत रहा था। 2023 की बात करें तो जिले का पास प्रतिशत मात्र 70.60 था।
इंसेट

पिछले साल तीन छात्राएं राज्य में थीं टॉप, इस बार एक भी नहीं
पिछले साल जिले के सीआर स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा दूबलधन की तीन छात्राएं दसवीं में टॉप पर थीं। इसमें रोमा और तानिया ने 497 अंक लेकर प्रदेश में पहले और 495 अंक लेकर ईशू प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही थी लेकिन इस साल प्रदेश में जिले का कोई विद्यार्थी टॉप थ्री में नहीं आया।

इंसेट
ओपन में सभी छात्र फेल, पास प्रतिशत 18.18 रहा
दसवीं ओपन का परिणाम भी बोर्ड ने जारी किया है। जिसका पास प्रतिशत 18.18 रहा। इसमें 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से केवल 6 बच्चे ही पास हुए। इसमें 18 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कोई भी पास नहीं हुआ। इसका पास प्रतिशत शून्य रहा। इसके अलावा 15 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 6 लड़कियां पास हुई है। यह पास प्रतिशत 40.00 रहा। बोर्ड ने दसवीं रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम भी जारी है इसमें 27 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से केवल 8 ही पास हुए और पास प्रतिशत 29.63 रहा। इसमें 17 लड़कों में से तीन पास हुए और पास प्रतिशत 17.65 रहा जबकि लड़कियों में 10 में से 5 पास हुई और पास प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा।


इंसेट
प्राइवेट में 68 में से 22 पास
बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षा देने वालों का परिणाम भी जारी है। इसमें 68 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 22 पास हुए हैं और 46 दोबारा परीक्षा में बैठेंगे। इनका पास प्रतिशत 32.35 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed