फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ghagra on the rise. Alert

घाघरा खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

Tue, 24 Jul 2018 11:59 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 24 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ghagra on the rise. Alert
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

घाघरा का पानी तीसरी बार मंगलवार को खतरे के निशान को पार करते हुए एक दर्जन गांवों के किनारे तक पहुंच गया है जिससे तराई में हड़ंकप मच गया। तराईवासी सुरक्षित स्थानों को पलायन करने की तैयारियों में जुट गए हैं। उधर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है और बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को  अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।             

विज्ञापन


नेपाली पानी फिर से तराई में तबाही मचाने को बेताब दिखाई दे रहा है। नेपाल द्वारा एक लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का पानी तीसरी बार खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी का पानी खतरे के निशान 106.076 से ऊपर पहुंच कर बह रहा है। नदी का पानी प्रति घंटा डेढ़ सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है जिससे तराई के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के अंदर तक पानी पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


वहीं नदी के तेवर को देखते हुए तराई के लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन की तैयारी में लग गए हैं। तराई के लोगों का कहना है कि नदी का पानी तीसरी बार खतरे के निशान को पार कर चुका है लेकिन इस बार नदी का पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है जिससे वह किसी भी समय गांवों के अंदर तक पहुंच सकता है। वहीं नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट जारी कर दिया है।             

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed