{"_id":"69b44e027cd2cf2406037fb9","slug":"gas-crisis-90-year-old-samosa-shop-closed-for-4-days-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-132737-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस संकट : 90 साल पुरानी समोसे की दुकान रही 4 दिन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस संकट : 90 साल पुरानी समोसे की दुकान रही 4 दिन बंद
विज्ञापन
13jjrp05- शहर के मुख्य बाजार में सिलिंडर न मिलने के कारण बंद पड़ी दुकान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी के कारण चौपटा बाजार में पोमल समोसे की 90 साल पुरानी दुकान चार दिन तक बंद रही। शुक्रवार को किसी तरह सिलिंडर का जुगाड़ हो गया तो दुकान को खोला गया। वहीं 15 रुपये का समोसा अब 20 रुपये में कर दिया गया है।
सिलिंडरों की कमी के कारण फास्ट फूड के दाम 5 से 10 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। सिलिंडरों की कमी के कारण मुख्य बाजार स्थित सैनी पकौड़ा की दुकान शुक्रवार को बंद रही। दुकान संचालक नरेश सैनी ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिलने के कारण दुकान बंद रखी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। शुक्रवार को सुबह से भाई को एजेंसी के बाहर खड़ा किया। अगर सिलिंडर नहीं मिला तो आगे भी दुकान बंद रहेगी।
विज्ञापन
वहीं आंबेडकर चौक स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक अनिल ने बताया कि उन्होंने अपना छोले भटूरे, ब्रेड पकोड़ा और समोसे का काम बंद कर दिया है। शुक्रवार को चूल्हा नहीं जला। इसके अलावा बर्गर में पांच, चाउमीन, ढोसा व अन्य फास्ट फूड में 10 रुपये रेट बढ़ा दिए गए हैं।
अधिक फास्ट फूड रेहड़ियां बंद, रेट भी बढ़े
शहर में अलग-अलग स्थानों पर करीबन 70 से अधिक फास्ट फूड की रेहड़ियां लगती है लेकिन सिलिंडरों की कमी के कारण अब मात्र 20 से 25 रेहड़ियां ही लग रही हैं। कुछ चुनिंदा रेहड़ी वाले ही स्टॉल लगा रहे हैं। जो स्टॉल लगे हैं, उन्होंने भी रेट में 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

13jjrp05- शहर के मुख्य बाजार में सिलिंडर न मिलने के कारण बंद पड़ी दुकान। संवाद

13jjrp05- शहर के मुख्य बाजार में सिलिंडर न मिलने के कारण बंद पड़ी दुकान। संवाद

13jjrp05- शहर के मुख्य बाजार में सिलिंडर न मिलने के कारण बंद पड़ी दुकान। संवाद