फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Game started on the name of Prime Minister Rural Literacy Mission

प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर शुरू हुआ खेल

Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Game started on the name of Prime Minister Rural Literacy Mission
BOOKS
प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता मिशन के तहत गांव में सीएचसी खोलने के नाम पर खेल शुरू हो गया है। जिलेभर के गांवों में केंद्र खोलकर साक्षर बनाने की जिम्मेदारी निभाने वाली संस्था केंद्र खोलने के नाम पर वसूली पर आमादा है।
विज्ञापन


केंद्र खोलने के लिए चयनित शिक्षित बेरोजगारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कैशलेस योजना को बढ़ावा देने और कल्याणकारी योजनाओं का ऑनलाइन लाभ लेने की जानकारी देने के लिए जिम्मेदारी निभाने वाली संस्था सीएससी ई-गर्वनेंस पर रुपया वसूलने का आरोप लगने लगे है।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में बरदा सीएचसी संचालक प्रिया, भानुप्रताप पुन्निया, अवधेश सिंह बराएं आदि ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता मिशन के तहत एक अप्रैल से गांव में सीएससी के माध्यम से 14 से सात वर्ष आयु के 250 लोगों को कैशलेश व ऑनलाइन हो रहीं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए साक्षर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत केंद्र खोलने के लिए चयनित किया। निर्धारित गांव में 250 ग्रामीणों का पंजीकरण भी करा दिया गया। लेकिन सीएससी केंद्र का संचालन शुरू जिला में तैनात मैनेजर द्वारा नहंी कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने कंप्यूटर के माध्यम से दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बदले  एक हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया है।

कहा कि रुपये न देने की वजह से केंद्र का संचालन नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed