{"_id":"6af62232cb964c06e6006b32","slug":"four-cars-collided-after-sudden-braking-near-a-damaged-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129045-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे एक्सपेंशन जॉइंट के पास अचानक ब्रेक से चार कारें आपस में टकराईं, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे एक्सपेंशन जॉइंट के पास अचानक ब्रेक से चार कारें आपस में टकराईं, लगा जाम
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ बाईपास पर नया गांव की नहर के फ्लाईओवर पर टूटे ज्वाइंट से बचने के लिए पत्थर रख
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर फ्लाईओवर के जर्जर एक्सपेंशन जॉइंट वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। एचएल सिटी से दिल्ली की ओर नया गांव नहर के पुल पर बने फ्लाईओवर का जोड़ टूट चुका है। लोहे के एंगल उखड़ गए हैं और सरिया बाहर निकल आए हैं।
वीरवार सुबह इसी स्थान पर अचानक ब्रेक लगने से चार कारें आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित बच गए लेकिन चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण करीब आधा घंटे तक दिल्ली की तरफ लेन पर जाम भी लगा रहा।
दिल्ली के रोहिणी निवासी इशांत ने बताया कि वह वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहतक की तरफ से दिल्ली जा रहे थे। एचएल सिटी से आगे फ्लाईओवर पर पहुंचते ही एक महिला कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसकी कार आगे चल रही कार से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार भी उसकी गाड़ी में जा भिड़ी। नीचे उतरकर देखा तो फ्लाईओवर का एक्सपेंशन जॉइंट टूटा हुआ था। इशांत के अनुसार, तेज रफ्तार में यह टूटा जोड़ दिखाई नहीं देता। ऐसे में वाहन का टायर फटने या बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव डीघल निवासी युवकों की कार भी इसी स्थान पर आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से क्षतिग्रस्त हो गई। रविंद्र ने बताया कि उसकी कार आगे और पीछे दोनों तरफ से बुरी तरह टूट गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने जर्जर जोड़ के पास बड़े-बड़े पत्थर रख दिए, ताकि दूसरे चालक सतर्क हो सकें और उनके वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों।
नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के जोड़ भी जर्जर, बाईपास पर गड्ढे
एनएच-9 पर केवल नया गांव नहर का पुल ही नहीं, नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के एक्सपेंशन जॉइंट भी जर्जर हालत में हैं। यहां मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन नया गांव के पुल पर टूटे जोड़ वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। वहीं बाईपास की सड़क भी कई जगह से उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। वाहन चालकों ने जर्जर एक्सपेंशन जॉइंट और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
निदेशक बोले-मरम्मत कराई जाएगी
इस बारे में एनएचएआई की सोनीपत परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक चिराग मित्तल ने बताया कि बहादुरगढ़ बाईपास जहां-जहां से जर्जर हो चुका है, वहां मरम्मत का कार्य चल रहा है। जहां ज्यादा परेशानी है, उसे प्राथमिकता से मरम्मत किया जाएगा।