फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   fault in deen dayal upadhyay gorakhpur universsity

अधूरा भेजा चालान, हलकान रहे विद्यार्थी

Thu, 30 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
fault in deen dayal upadhyay gorakhpur universsity
एडमिशन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही से बीए के करीब 40 नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। काउंसिलिंग के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से बैंक को चालान की कापी आधी-अधूरी भेजे जाने के चलते अभ्यर्थी फीस जमा करने के लिए चार दिनों से भटकते रहे। अभ्यर्थियों की काफी मशक्कत के बाद बुधवार की दोपहर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और चालान की छूटी जानकारी बैंक को भेजी।
विज्ञापन



25 जून की काउंसिलिंग के बाद यूनिवर्सिटी की बीए प्रवेश समिति ने चालान की एक प्रति नव प्रवेशी अभ्यर्थियों को दी लेकिन उसकी दूसरी प्रति जो इलाहाबाद बैंक में भेजी, उसमें एक पेज गायब था। नतीजा उस पेज पर दर्ज अभ्यर्थियों के चालान की स्थिति बैंक तक नहीं पहुंची। अभ्यर्थी जब फीस जमा करने पहुंचे तो बैंक के कर्मचारियों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि उनका कोई रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से नहीं आया है। यह सुनकर अभ्यर्थी परेशान हो गए। उन्होंने प्रवेश स्थल दीक्षा भवन और प्रशासनिक भवन की दौड़ लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहले तो यूनिवर्सिटी के जिम्मेदारों ने इसे अभ्यर्थियों की लापरवाही समझ कर रुचि नहीं ली लेकिन जब दस्तक देने वाले अभ्यर्थियों की तादाद बढ़ने लगी तो चार दिन बाद उन्होंने मामले की सुध ली। छानबीन में पता चला कि चालान की बैंक को भेजी गई प्रति में एक पेज छूट गया है। स्थिति साफ होते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल छूटे पेज को बैंक तक पहुंचवाया लेकिन जानकारी न हो पाने की वजह से अभ्यर्थी बुधवार को भी दिनभर भटकते रहे और यूनिवर्सिटी प्रशासन को कोसते हुए घर लौट गए। अभ्यर्थी बबिता, आकांक्षा, सविता और विजयानंद का कहना था कि चार दिन से भटक रहे हैं लेकिन साफ तौर पर कोई बता भी नहीं रहा कि हमें करना क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालान की कॉपी भेजने में ही गलती हो गई। उसमें एक पेज छूट गया, जिसमें 40 अभ्यर्थियों के नाम है। जानकारी होते ही बैंक को वह पेज उपलब्ध करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी फीस जमा कर सकते हैं।
- प्रो. अजेय कुमार गुप्ता, प्रवेश समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed