{"_id":"6aae786b67ab70088a0b3848","slug":"father-and-son-injured-in-road-accident-in-beri-son-dies-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-140127-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल, बेटे की मौत
विज्ञापन
बेरी। अच्छेज गांव में पानी की डिकी के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता नवरत्न और उनके पुत्र शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुभम को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता नवरत्न का उपचार अभी भी जारी है। नवरत्न ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे शुभम को पीछे बैठाकर झज्जर की ओर जा रहे थे। गांव में पानी की डिकी से आगे मोड़ पर सामने से आ रही टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिर गए थे। शुभम ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी। वह आईटीआई की पढ़ाई भी कर रहा था।
पुलिस ने नवरत्न की शिकायत के आधार पर टाटा मैजिक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुभम का शव रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना में शामिल टाटा मैजिक और बाइक दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।