फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Fatehpur: two friends who went to bathe in Ganga drowned, administration engaged in search of dead body

फतेहपुर: सावन के पहले सोमवार पर गंगा स्नान करने गए दो दोस्त डूबे, शव की तलाश में जुटा प्रशासन

Mon, 26 Jul 2021 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Jul 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: two friends who went to bathe in Ganga drowned, administration engaged in search of dead body
नितेश उर्फ नीलू सविता, संजय विश्वकर्मा - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर घाट पर सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान करने के दौरान दो युवक डूब गए। युवकों के डूबने से घाट पर कोहराम मच गया। आनन फानन में वहां मौजूद गोताखोरों ने गंगा में कूदकर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अभी तक उनके शव नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


संजय विश्वकर्मा (25) पुत्र बहादुर निवासी अल्लीपुर व नितेश उर्फ नीलू सविता (24) पुत्र बल्लू सविता निवासी जगन्नाथपुर दोनों दोस्त सावन माह के प्रथम सोमवार की वजह से गंगा स्नान करने आदमपुर घाट गए थे।
विज्ञापन


दोनों नहाते हुए बीच धारा में चले गए और देखते-देखते दोनों नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों दोस्त नदी में समा चुके थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने शव को खाेजने के लिए जाल डलवाया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस व परिजन शव को को खोजने में जुटी हुई है। अभी तक दोनों दोस्तों के शव नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed