फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Farmers troubled by OTP issues in the new crop registration system.

फसल पंजीकरण की नई व्यवस्था, ओटीपी समस्या से किसान परेशान

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by OTP issues in the new crop registration system.
23jjrp24- सरल केंद्र में फसल पंजीकरण करवाने पहुंचे किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। किसानों की फसल पंजीकरण के लिए बुधवार को नई व्यवस्था लागू की गई। छुट्टी के दिन भी सरल केंद्र खोला गया, जहां 300 किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण करवाया। अलग-अलग काउंटर बनने से किसानों को मंगलवार जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
पंजीकरण प्रक्रिया कुछ ही समय में पूरी हो गई। हालांकि, पंचायती जमीन या किराये पर काश्त कर रहे किसानों को समस्या हुई। पंजीकरण के लिए ''मेरी फसल मेरा ब्योरा'' पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। पंचायती जमीन पर काश्त करने वाले किसानों को सरपंचों के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाता है। कई बार संबंधित सरपंच व्यस्त होने के कारण ओटीपी नहीं दे पाते, जिससे पंजीकरण रुक जाता है। इसी प्रकार किराये की जमीन पर काश्त कर रहे किसानों को भी मालिक से ओटीपी मिलने में दिक्कत आती है। कई बार मालिक ओटीपी नहीं देते, जिससे पंजीकरण नहीं हो पाता।
विज्ञापन

इंसेट
नई व्यवस्था से मिली राहत
सरल केंद्र में किसानों के लिए 5 से 6 काउंटर बनाए गए थे। इससे फसल पंजीकरण में किसानों को ज्यादा दिक्कत नहीं आई। मंगलवार को केवल तीन काउंटर होने के कारण किसानों ने लघु सचिवालय में विरोध किया था। बुधवार को नई व्यवस्था से किसानों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
ओटीपी से जुड़ी चुनौतियां
भिंडावास में पंचायती जमीन पर काश्त कर रहे किसान सरल केंद्र पहुंचे। उन्होंने सरपंच के नंबर पर ओटीपी पहुंचाया, लेकिन फोन न उठने से पंजीकरण नहीं हो सका। उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अन्य गांवों के किराये पर जमीन लेने वाले किसानों को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा। ओटीपी न मिलने के कारण किसानों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed