फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer dies by suicide in Durg Chhattisgarh, government gives aid of Rs 4 lakh

छत्तीसगढ़ में किसान ने की आत्महत्या, सरकार ने दी चार लाख रुपये की सहायता राशि

Tue, 06 Oct 2020 08:41 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Oct 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies by suicide in Durg Chhattisgarh, government gives aid of Rs 4 lakh
Tamradhwaj Sahu meets family of Farmer who dies by suicide in Durg - फोटो : Twitter/@tamradhwajsahu0
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मातारोडीह गांव में दुर्गेश कुमार निषाद (35) ने अपने खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि निषाद ने अन्य ग्रामीण से चार एकड़ जमीन को लीज पर लिया था। निषाद ने खेत में धान की फसल लगायी थी लेकिन वह किसी बीमारी के कारण पूरी तरह खराब हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निषाद शनिवार को अपने खेत की तरफ गया और वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन जब ग्रामीणों ने उसे फांसी पर लटके देखा तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने निषाद से एक पत्र बरामद किया है जिसमें उसने फसल खराब होने के कारण आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को निषाद के घर पहुंचे तथा उन्होंने उनके परिजनों को चार लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की है।

साहू ने ट्वीट कर बताया कि ग्राम मातारोडीह (मचांदूर) जिला दुर्ग में युवा किसान दुर्गेश निषाद के शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें शासन की ओर से चार लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खेतों में फैली इस नई बीमारी के बारे में शीघ्र पता लगाएं और शासन स्तर पर इस समस्या का हल निकालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed