Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Error-free electoral roll is the cornerstone of democracy: DC

त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला : डीसी

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 30 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Error-free electoral roll is the cornerstone of democracy: DC
फोटो-59: बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को विभिन्न बूथों पर गणना प्रपत्र से जुड़ी डिजिटा
फोटो-59
विज्ञापन

बहादुरगढ़। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को उपमंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत चल रहे गणना प्रपत्र संग्रहण और डिजिटाइजेशन का निरीक्षण किया। कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है।
उन्होंने बीएलओ द्वारा एकत्र किए जा रहे गणना प्रपत्रों और उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। एसडीएम अभिनव सिवाच ने उपमंडल में चल रही एसआईआर गतिविधियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जसौर खेड़ी, आसौदा, जाखौदा और निलोठी गांवों में बूथों का दौरा कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों का समय पर संग्रहण और डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक दो घंटे में प्रगति की निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है।
विज्ञापन





उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 जुलाई तक प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए और कोई भी नाम छूटने न पाए। डीसी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराकर अभियान में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed