फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election of chandigarh club, voting today

चंडीगढ़ क्लब के प्रेसिडेंट के लिए मुकाबला चौकोना, वोटिंग आज

Sun, 06 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
election of chandigarh club, voting today
चुनाव - फोटो : file photo

शहर के पुराने क्लबों में से एक चंडीगढ़ क्लब के प्रेसिडेंट के लिए मुकाबला चौकोना होगा। क्लब के चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा और गिनती मंगलवार को होगी। इंडस्ट्रियलिस्ट संदीप साहनी, राज कुमार मित्तल, पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली और एडवोकेट एके सिन्हा के बीच प्रेसिडेंट के लिए मुकाबला है। सबसे अधिक एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए मारामारी है। नरेश चौधरी को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया है।

विज्ञापन


प्रेसिडेंट पद के लिए चार सदस्योंके मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो गया है। संदीप साहनी क्लब के प्रेसिडेंट रहे है। वहीं रविंदर सिंह पाली और राज कुमार मित्तल क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव के लिए कड़ा मुकाबला
प्रेसिडेंट के बाद एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए कड़ा मुकाबला होगा। चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाले पहले 8 मेंबर्स का चयन एग्जीक्यूटिव के रूप में होगा। एग्जीक्यूटिव के लिए नॉमिनेशन भरने वालों में गगन कोहली, चंद्र मोहन मुंजाल, डा. एसके पूनिया, गुरशरण गोयल, सुभाष शर्मा, अमन कश्यप, जीएस घुम्मन, विशाल शर्मा, संजय अहूजा, बलजीत सिंह, पवन गोकलने, अनुराग अग्रवाल, करण नंदा, अनुराग चोपड़ा, हितेश पुरी, सुमित सिंगला, हरीश गुप्ता, नितिन गोयल, राजेश सचदेवा, राजेश चौधरी और सूरज मुखी शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव को लेकर उत्साह
चंडीगढ़ क्लब का चुनाव 11 साल बाद हो रहा है। ऐसे में क्लब मेंबर्स में इसको लेकर उत्साह है। चुनाव लड़ने वालों में इंडस्ट्रियलिस्ट से लेकर एडवोकेट और ट्रेडर्स तक शामिल हैं। नोमिनेशन के साथ ही मेंबर्स ने चुनाव प्रचार शुरू कर दियाथा। चंडीगढ़ क्लब में 8 हजार सदस्य हैं। इनमें से 6500 के पास वोटिंग राइट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed