फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Demand for computer-based accounting has risen in the digital age: Umesh

अंकीय युग में कंप्यूटर आधारित लेखा-जोखा की मांग बढ़ी : उमेश

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 15 Jul 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for computer-based accounting has risen in the digital age: Umesh
15jjrp03- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने सहायक बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है।

संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अंकीय युग में कंप्यूटर आधारित लेखा-जोखा की मांग बढ़ी है। प्रशिक्षण में टेली, ईआरपी, एमएस ऑफिस, जीएसटी और बहीखाता प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं। लेखांकन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशिक्षणार्थी निजी क्षेत्र में नौकरी या स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आगरा से आए वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विनय कुमार चाहर ने वित्तीय जागरूकता पर जानकारी दी। उन्होंने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड, शेयर बाजार और निवेश के सुरक्षित विकल्पों पर प्रकाश डाला। चाहर ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed