फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi Violence: Peace and Harmony Committee will meet social media platforms for hate posts

भड़काऊ पोस्ट पर फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों संग बैठक करेगी पीस एंड हार्मोनी कमेटी

Thu, 19 Mar 2020 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 19 Mar 2020 04:41 PM IST
सार

  • कई भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की पहचान तय करने के लिए होगी बैठक
  • फेसबुक और व्हाट्सएप सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से मांगेंगे सहयोग

विज्ञापन
delhi Violence: Peace and Harmony Committee will meet social media platforms for hate posts
Delhi Assembly Peace and Harmony Committee - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली हिंसा में सोशल मीडिया ने आग में घी डालने का बड़ा काम किया था। फर्जी संदेशों से एक वर्ग के लोगों को दूसरों के खिलाफ भड़काया गया जिससे आग और अधिक फैली और 52 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


अब दिल्ली विधानसभा के अंतर्गत गठित पीस एंड हार्मोनी कमेटी फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों को बुलाकर भड़काऊ पोस्टों के प्रसार को रोकने की संभावनाओं का पता लगाएगी।

विज्ञापन


पीस एंड हार्मोनी कमेटी ने गुरुवार को इसके संदर्भ में एक बैठक की। बैठक के बाद कमेटी के सदस्य राघव चड्ढा ने बताया कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का दंगों के दौरान खूब दुरुपयोग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन भड़काऊ संदेशों की जांच करते समय कई पोस्ट करने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों से सहयोग मांगा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कमेटी ने 15 लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ भी की। इनमें 14 लोगों ने विभिन्न भड़काऊ पोस्टों के बारे में जानकारी दी थी। जबकि इनमें से एक भड़काऊ पोस्ट डालने वाला दोषी व्यक्ति था, जिसके खिलाफ शिकायत के बाद उसे कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।


चड्ढा के मुताबिक व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार किया है और लिखित माफीनामे में कहा है कि वह इस कानून से अनजान था। अब वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपना माफीनामा भी पेश करेगा और लोगों को फर्जी पोस्ट न डालने के प्रति जागरुक भी करेगा।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed