{"_id":"6acd5198b60b620d5e057d34","slug":"delhi-borders-remain-vigilant-due-to-congress-protest-tikri-jharoda-border-barricaded-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128091-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सीमाओं पर चौकसी, टिकरी-झाड़ौदा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सीमाओं पर चौकसी, टिकरी-झाड़ौदा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग
विज्ञापन
फोटो-57: झाड़ौदा बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल। संवाद
बहादुरगढ़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बहादुरगढ़ क्षेत्र में टिकरी बॉर्डर, झाड़ौदा बॉर्डर और शहरी विस्तार मार्ग-2 (यूईआर-2) के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सीमावर्ती मार्गों पर चौकसी बरती गई दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक दिल्ली के छह प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगाई गई। इनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन शामिल रहे।
मेट्रो में बदलाव की सुविधा रही जारी
इन छह स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर पाबंदी के बावजूद मेट्रो बदलने यानी दूसरी लाइन पर जाने के लिए इंटरचेंज की सुविधा चालू रही। इससे यात्री संबंधित स्टेशनों पर एक मेट्रो से दूसरी मेट्रो में जा सकते थे, लेकिन स्टेशन के बाहर से प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
यात्रियों को बदलनी पड़ी यात्रा की योजना
दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा और मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद होने से बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से उन लोगों को अधिक दिक्कत हुई, जिन्हें बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों के आसपास स्थित कार्यालयों, बाजारों और अन्य स्थानों तक पहुंचना था। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मेट्रो स्टेशन और मार्ग चुनने पड़े।
फोटो-57: झाड़ौदा बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल। संवाद
फोटो-58: यूईआर-2 पर लगाए गए बेरिकेड। संवाद