{"_id":"6aff68df457967b691022e86","slug":"deep-potholes-on-the-road-for-a-year-motorists-facing-trouble-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-129238-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से सड़क पर गहरे गड्ढे, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से सड़क पर गहरे गड्ढे, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
-फोटो 93 : दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-9 मोड़ पर बने गड्ढे। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 टी-प्वाइंट से पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन तक सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। एक साल से अधिक समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं करवाई गई। इसी मार्ग से अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, लेकिन समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
दिल्ली-रोहतक दैनिक यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को एक्स के माध्यम से शिकायत भेजी है।
उन्होंने कहा कि गहरे गड्ढों के कारण प्रतिदिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। रात के समय इन गड्ढों से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढे भरवाने और पूरे मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
-फोटो 93 : दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-9 मोड़ पर बने गड्ढे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -