{"_id":"6acd51870aadd3496a07960b","slug":"daksh-rohit-and-abhishek-emerged-victorious-in-the-running-competition-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128100-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में दक्ष, रोहित और अभिषेक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में दक्ष, रोहित और अभिषेक ने मारी बाजी
विज्ञापन
-फोटो 96 : प्रतियोगिता का शुभारंभ करते भाजपा लाभार्थी योजना विभाग के प्रदेश संयोजक संजीव सैनी व
बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित होशियार सिंह स्टेडियम में एचआर-13 बीएच की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-16 की 800 मीटर दौड़ में घेवरा के दक्ष दलाल प्रथम रहे। ओपन वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रोहतक के रोहित और 1600 मीटर दौड़ में रोहतक के अभिषेक ने पहला स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़ में लोकेश कैर दूसरे और शोभित दूल्हेड़ा तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में दीपांशु घेवरा दूसरे और राहुल बादली तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 1600 मीटर दौड़ में कृष्ण राठी भापड़ौदा दूसरे और विवेक रोहतक तीसरे स्थान पर रहे।
विजेताओं को बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विक्रम सिंह छिल्लर, डॉ. संजय सिंह और भाजपा नेता संजीव सैनी ने पदक देकर सम्मानित किया। छिल्लर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और समाजसेवा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन कोच विक्रांत दलाल, सुमित राठी, विकास और अभिषेक जैन ने किया। इस अवसर पर कोच सोल्हा पहलवान, मनोज दलाल, करण राठी, सूरजमल राठी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-फोटो 96 : दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत एसोसिएशन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -