फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CT scan units will start soon in the state, free facility in every district, there will be two units in many p

UP News : प्रदेश में जल्द शुरू होंगी 16 सीटी स्कैन यूनिट, हर जिले में निशुल्क सुविधा, कई जगह होंगी दो-दो यूनिट

Wed, 03 Aug 2022 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Aug 2022 08:21 PM IST
सार

जिला अस्पताल, अमरोहा, एटा, मैनपुरी, कानपुर देहात, संभल, शामली, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बरेली, झांसी, गाजियाबाद, कानपुर नगर, गोंडा, अयोध्या और लखनऊ में लगेगी यूनिट।

विज्ञापन
CT scan units will start soon in the state, free facility in every district, there will be two units in many p
सीटी स्कैैन मशीन

विस्तार

प्रदेश में जल्द ही 16 सीटी स्कैन यूनिट लगेंगी। इससे हर जिले में निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रदेश के हर जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर सीटी स्कैन मशीनें लगाई जा रही हैं। अभी तक 59 जिले में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीनें लगी हुई हैं। अब 16 नई यूनिटें स्वीकृत की गई हैं। इससे सिर में चोट या गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए महानगरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। संयुक्त निदेशक डा. वीके सिंह ने बताया कि सात जिलों में पहले से यह सुविधा है लेकिन वहां मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से एक-एक यूनिट बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन


यहां लगेगी यूनिट
जिला अस्पताल, अमरोहा, एटा, मैनपुरी, कानपुर देहात, संभल, शामली, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बरेली, झांसी, गाजियाबाद, कानपुर नगर, गोंडा, अयोध्या और लखनऊ।
विज्ञापन


यहां हो जाएंगी दो से तीन यूनिट
लखनऊ में लोहिया अस्पताल और सिविल अस्पताल में पहले से सीटी स्कैन यूनिट लगी है। अब लोकबंधु में नई यूनिट लगाई जा रही है। इसी तरह बरेली, झांसी, गाजियाबाद, कानपुर नगर, गोंडा और अयोध्या में पहले से एक-एक यूनिट हैं। इन सब जिलों में अब दो-दो यूनिट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2500 रुपये की जांच मुफ्त
प्राइवेट डायग्नोसिटिक सेंटर में सीटी स्कैन जांच 1000 रुपये से लेकर 2500 रुपये में हो रही है। इसके अलावा दूसरे अंगों की सीटी स्कैन जांच और महंगी है लेकिन सरकारी अस्पताल में यह जांच मुफ्त हो रही है।


मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीटी स्कैन की सुविधा भी मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है। जहां सुविधा नहीं थी, वहां भी जल्द ही मिलने लगेगी।  बड़े शहरों में दो मशीनें स्थापित की जा रही हैं ताकि मरीजों को जांच के लिए इंतजार न करना पड़े।
- ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed