फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Councilor shed tears...said the corporation did not get anything done in my ward.

पार्षद के छलके आंसू....कहा मेरे वार्ड में निगम ने कुछ नही कराया..

Tue, 19 Sep 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम की साधारण बैठक में प्रस्ताव पास करने से पहले जमकर हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक दूसरे पर निशाना साधा। इस बीच विकास कार्य नहीं होने से परेशान वार्ड नंबर सात की पार्षद उषा रानी के आंसू छलके पड़े। भरी सभा में रोते हुए पार्षद ने हर छोटे काम के लिए भी नगर निगम के अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ता है। उसके बाद भी काम नहीं होता। पार्षद ने कहा उन्हें जनता ने चुना है, इसलिए रोजाना उन्हें लोगों का सामना करना पड़ता है।
बिफरते आवाज में पार्षद ने कहा कि 2 साल में नगर निगम ने उनके वार्ड में कुछ नहीं कराया। इंदिरा कालोनी के पुल निर्माण कार्य हो या फिर बुढ़नपुर पार्क को विकसित करना पब्लिक शौचालय का भी बुरा हाल है। बुढनपुर का मुख्यमार्ग भी नहीं बन पाया। न ही सामुदायिक धर्मशाला। इसपर निगम कश्मिनर और महापौर ने आश्वासन दिया कि उनके वार्ड के रूके कामों में जल्द कराया जाएगा। वहीं भाजपा पार्षद रितू गोयल ने शहर से बागवानी वेस्ट ना उठने पर विरोध जताया। जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि एक सप्ताह में शहर से बागवानी वेस्ट उठा लिया जाएगा। मेयर ने ही वार्ड में दो माली, एक बेलदार और दो ब्रुश कटर देने की बात कही।
विज्ञापन

चंद्रयान-3 पर हुई तीखी टीका टिप्पणी
बैठक में चंद्रयान-3 का समर्थन करने का मुद्दा उठने पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव का नगर निगम से क्या लेना-देना है। कांग्रेस पार्षद पंकज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान पर भेजने की बात कही, तो भाजपा के पार्षद नरेंद्र लुबाना ने राहुल गांधी को पप्पू कह दिया। लुबाना ने कहा कि पप्पू को चंद्रयान पर भेज देंगे, शायद वहीं पर कुछ कर ले। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। जजपा पार्षद सुशील गर्ग ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद भाजपा -जजपा पार्षदों ने इसे पास कर दिया। हालांकि कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि हम वैज्ञानिकों के साथ हैं और उन्हें बधाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद सलीम खान, संदीप सोही, पंकज कुमार ने कहा कि नगर निगम के रुपयों से हो रहे विकास कार्यों का उद्घाटन करने का अधिकार केवल मेयर कुलभूषण गोयल को होना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष को कोई भी उद्घाटन नगर निगम के रुपयों से होने वाले कार्यों का नहीं करना चाहिए। वह सरकार से रुपये लाएं और विकास कार्य करवाएं, उनका उद्घाटन करें। जिसका पार्षद जय कौशिक ने विरोध कर कहा कि ज्ञानचंद गुप्ता नगर निगम के सदस्य हैं और हरियाणा विधानसभा स्पीकर हैं, इसलिए वह उद्घाटन कर सकते हैं। जिस पर आयुक्त ने कहा कि वह प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों मेें किस तरह उद्घाटन होते हैं, वह चेक करवा लेंगे। पार्षद सलीम खान ने डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन में अब तक हुई पेमेंट का हिसाब मांगा। साथ ही कूड़ा एकत्रित करने में सही कार्य ना होने का आरोप लगाया। मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने बताया कि कंपनी द्वारा सही कार्य ना करने के चलते उसके 20 लाख रुपये काटे जा चुके हैं। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि डोर टू डोर का कार्य सही ढंग से चलाया जाए। शहर में जहां भी एमआरएफ सेंटर बनने है, वह 30 दिन में बनाए जाएं। गीले कूड़े को प्रोसेस करने का प्लांट भी लगाया जाए।


पैसों का मांगा हिसाब, जमकर हुआ हंगामा
पिछले दिनों नगर निगम के कार्यालय के लिए गए किराए की बिल्डिंगों की मरम्मत पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये किए गए खर्च का कांग्रेसी पार्षदों ने हिसाब मांग लिया। अधिकारियों ने कहा कि 65 लाख रुपये की क्लेरिकल मिस्टेक थी। जिसपर हंगामा शुरू हो गया। पार्षद अक्षय दीप चौधरी और सलीम दबकोरी ने कहा कि 15 करोड़ रुपये कार्यालय की बिल्डिंग पर खर्च हो चुका है। फिर काम पूरा नहीं हुआ। हर माह नगर निगम 15 लाख रुपये किराए पर खर्च कर रहा है। न तो इसका कोई टेंडर है और ना ही हिसाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed