{"_id":"6adbcf6ed2bd17ae3d094514","slug":"congress-seva-dal-urges-administration-to-resolve-electricity-and-water-crisis-submits-memorandum-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141626-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस सेवादल की प्रशासन से समाधान की गुहार, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस सेवादल की प्रशासन से समाधान की गुहार, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
23jjrp02- डीआरओ को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
- फोटो : Samvad
बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस सेवादल का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
झज्जर। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में बिजली-पानी संकट पैदा होने पर कांग्रेस सेवादल ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
डीआरओ मनवीर सांगवान ने ज्ञापन पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने कहा कि फीडर बंद होने और जलघरों की मोटरें नहीं चलने से पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से छोटे दुकानदारों, डेयरी संचालकों, मेडिकल स्टोर और किराना कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। विद्यार्थियों और मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
झज्जर खंड अध्यक्ष रामप्रकाश उर्फ नीटू भदानी ने सरकार से कर्मचारियों के साथ तुरंत बातचीत कर समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल निजीकरण के फैसले का विरोध जारी रखेगा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के बाद सेवादल के प्रतिनिधि खजाना कार्यालय पहुंचे। सहायक खजाना अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा, सेवादल ने जल्द जिला स्तरीय बैठक बुलाकर एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया।
इस दौरान राजबीर दहिया, मुकेश शर्मा, कैप्टन सतबीर बड़क, राजबीर राहड़, मदनलाल भाट, सुमित छिकारा और दिलबाग दलाल मौजूद रहे।