फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM yogi in kashi request to more clean varanasi

सीएम योगी बोले- करो इतनी सफाई कि काशी स्वच्छता के लिए दुनिया में मिसाल बने

Mon, 18 Sep 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 18 Sep 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
CM yogi in kashi request to more clean varanasi
सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘स्वच्छ काशी-सुंदर काशी’ के सपने को साकार करने का आह्वान किया। कहा कि यहां की हर गली, मुहल्ले और सड़कें इतनी साफ हों कि काशी स्वच्छता के लिए दुनिया में मिसाल बन जाए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चौका घाट स्थित सांस्कृतिक  संकुल में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को जनांदोलन का रूप देने की अपील की। यहीं पर मुख्यमंत्री ने 67 किलो का केक काटा। वेसन के लड्डू से बने इस केक से पार्टी विधायकों ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता जनांदोलन की शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से होगी तो इसका संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। उन्होंने 15 सफाई मित्रों को खुद प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में कुल 1400 सफाई मित्रों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई मित्रों के हितों के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा देते हुए हुए कहा कि स्वच्छता प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को सेवा से जोड़ने का जो कार्य शुरू किया है, वह बेमिसाल है।

हर गरीब परिवार में खुद का शौचालय हो। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। दिसंबर, 2017 तक प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) हो जाएगा।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

CM yogi in kashi request to more clean varanasi
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 67 किलो का केक काटा - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने योजनाएं तो बनाईं मगर गांव, गरीब, किसानों पर ध्यान नहीं दिया। नीतियां सिर्फ वर्ग विशेष और वोट बैंक को ध्यान में रखकर बनाई गईं।

पीएम मोदी के बागडोर संभालने के बाद केंद्र सरकार ने सबसे पहले देश के गांव, गरीब, मजदूर, सफाई कर्मी सहित समाज के अंतिम कतार के वंचितों, मजलूमों पर ध्यान दिया। उनके लिए न सिर्फ योजनाएं बनाईं, बल्कि प्रभावी तरीके से उन तक पहुंचाया भी गया।

प्रधानमंत्री ने जन धन योजना से 30 करोड़ गरीबों का निशुल्क बैंक खाता खुलवाया। गरीबों की अपरिहार्य स्थिति में मृत्यु होने पर परिवारीजनों की सहायता के लिए दो लाख तक का बीमा कराया। खाते में रुपये न होने के बावजूद पांच हजार तक उन्हें अपने बैंक खाता से निकासी की व्यवस्था दी।

अब हर गरीब का राशन कार्ड बनवाया जा रहा है। राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ कर यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि कोई भी गरीब परिवार राशन से वंचित न रहने पाए। 24 लाख लोगों के लिए आवास की व्यवस्था की जा रही है।

सफाई मित्र बोली- प्रमाणपत्र नहीं, ज्यादा पैसा चाहिए

CM yogi in kashi request to more clean varanasi
सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाणपत्र मिलने के बाद नगर निगम की महिला सफाई मित्र सुनीता ने कहा कि लंबे अरसे से नौकरी के बावजूद उसे 4200 रुपये मानदेय मिलता है। इतने रुपयों में परिवार चलाना मुश्किल है।

सीएम के प्रमाणपत्र बांटने के दौरान उसने संविदा सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार भी लगाई। ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में यों तो कुल 1400 सफाई मित्रों को प्रमाणपत्र बांटे गए पर इनमें से 15 लोगों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से प्रमाणपत्र बांटे। इसमें गोविंद, अब्दुल, पार्वती, किरन, कमर अली, शंकर, प्रेमनाथ, गीता, सुनीता, धन्नो, ऊषा, रीता, शोभनाथ, रवींद्र नारायण सिंह, काशी नाथ शामिल हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने एनसीएल के ‘लक्ष्य वृक्षारोपण अभियान’ के तहत सांस्कृतिक संकुल में कदम का पौधा लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed