Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   citizens will have the option of online self-enumeration

25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत 1 से 5 मार्च 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण राउंड आयोजित किया जाएगा। जनसंख्या गणना के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्कूल शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जनसंख्या गणना से पूर्व जिला के नागरिकों को 10 से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान नागरिक https://se.census.gov.in ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रगणक स्मार्ट फोन पर उपलब्ध निर्धारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़े दर्ज करेंगे। डिजिटल व्यवस्था से आंकड़ों के संकलन में त्रुटियों को कम करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी।
जनसंख्या गणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। हरियाणा में जारी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के अनुसार, प्रश्नावली में कुल 40 प्रश्न शामिल होंगे। इनके माध्यम से जन सांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा, प्रवास तथा अन्य निर्धारित विषयों से संबंधित विवरण संकलित किए जाएंगे। इन आंकड़ों का उपयोग देश एवं प्रदेश में विकास योजनाओं के निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं की आवश्यकता का आकलन तथा विभिन्न क्षेत्रों की जनसंख्या संबंधी जरूरतों को समझने में किया जाएगा। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं नागरिक की भागीदारी जनगणना को सफल बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


जनगणना कार्य में कर्मचारियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
जनगणना के द्वितीय चरण में स्कूल शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि जनगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा एवं तत्परता से करें। जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि जनसंख्या गणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना के दौरान प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अपना आधार नंबर, पास पोर्टनंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और मतदाता पहचान पत्र पहले से तैयार रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विवरण प्रगणकों को उपलब्ध करवाए जा सकें।


वर्जन
जिले के सभी नागरिक स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा जनगणना कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाते हुए इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें। सभी नागरिकों एवं संबंधित विभागों के सामूहिक सहयोग से ही जिला झज्जर में जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है ताकि कोई भी व्यक्ति अथवा परिवारजन गणना से वंचित न रहे।
वर्षा खांगवाल, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed