फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh: Ias dinesh sonkar's picture viral on social media

मरीजों के पलंग पर जूते रखकर बात करते IAS की तस्वीर वायरल

Tue, 10 May 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh: Ias dinesh sonkar's picture viral on social media

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के आईएएस अधिकारी डा. जगदीश सोनकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिले के रामानुजगंज में एसडीएम के पद पर तैनात प्रशिक्षु आईएएस ने यूं तो कानूनी रूप से कोई ऐसा गलत काम नहीं किया जिससे वो कार्रवाई के दायरे में आएं लेकिन उनके संवेदनहीन रवैये ने जरूर उन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी डा. जगदीश सोनकर बीते सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह पोषण पुर्नवास वार्ड में भी पहुंचे। वहां अपने बच्चों के साथ मौजद महिलाओं से बातचीत के दौरान एसडीएम साहब पूरी हनक में दिखे। 
विज्ञापन


उन पर अफसरशाही का नशा ऐसा था कि महिला के बेड पर जूते रखकर उनसे सवाल करने लगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह निकल तो आए लेकिन अपने पीछे विवादों को छोड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा आईएएस की यह तस्वीर जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद लोग जमकर उनकी लानत मलानत कर रहे हैं। हर कोई उनके इस संवेदनहीन रवैये की आलोचना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed