{"_id":"6af62252b5bcdff992042628","slug":"chhath-festival-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-142327-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा छठ पर्व, लोगों ने की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा छठ पर्व, लोगों ने की खरीददारी
विज्ञापन
12jjrp14- झज्जर। खरीददारी करने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
दिवाली के त्योहार के बाद छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। आज नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू होगा। इसके बाद शनिवार के दिन खरना, रविवार को संध्या अर्घ्य और सोमवार को सुबह के समय उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छठ महापर्व का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्वांचल व बिहार से अधिक संख्या में लोग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते है, जो कि अलग-अलग स्थानों पर छह महापर्व का त्योहार मनाते है। वीरवार को अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों ने बाजारों में पहुंचकर अलग-अलग सामानों की खरीददारी की है।
शहर के कच्चा बेरी रोड पर वीरवार को पूर्वांचलवासियों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग सामानों की खरीददारी की। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में अलग-अलग जगहों से पूर्वांचलवासी सामान खरीदने के लिए पहुंचे। इस दौरान शहर की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। आज से आगामी चार दिनों तक पूर्वांचलवासियों की तरफ छठ महापर्व के त्योहार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के कोसली रोड स्थित ब्राह्मण वाले जोहड़ की साफ-सफाई का कार्य भी नहीं किया गया है। छह महापर्व पर बड़ी संख्या में लोग यहां पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचते हैं1। साफ सफाई को कार्य नहीं होने से यहां पर छह महापर्व की पूजा करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।