{"_id":"682cd443805751361407891e","slug":"chess-competition-for-under-11-and-17-age-group-on-25th-may-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-121963-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-11 व 17 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता 25 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-11 व 17 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता 25 मई को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिला झज्जर चैस एसोसिएशन की ओर से 25 मई को बहादुरगढ़ में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
यह जानकारी झज्जर चैस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीबी कश्यप ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ स्थित आकाश इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली इस जिला स्तरीय स्पर्धा को लेकर एसोसिएशन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। उक्त आयु वर्ग की इस प्रतिस्पर्धा में ओपन कैटेगरी को भी शामिल किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में अंडर 9 के बच्चे भी अंडर 11 आयु वर्ग में भाग ले सकते है जबकि अंडर 13, व 15 के खिलाड़ी अंडर 17 में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 24 मई तक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी 28 व 29 जून को झज्जर चैस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले झज्जर के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर एंट्री फीस में स्पेशल छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिलाभर के इच्छुक खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।