फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CBSE result

अंकों की लगी झड़ी, खिलखिला उठे छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
CBSE result
रिजल्ट निकलने के बाद सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में गुलाल लगाकर खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
अंकों की लगी झड़ी, खिलखिला उठे छात्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। बोर्ड ने इस बार छात्रों को दिल खोलकर नंबर दिए हैं। नगर के सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अच्छे परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। स्कूल में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने जमकर खुशी मनाई। शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर बधाई दी।
बुलंदशहर में संतोष इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रशांत गर्ग और प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा में छात्र कपिल कुमार ने 99, कीर्ति ने 94.8, तरंग अग्रवाल ने 94.2 ऋषभ वर्मा ने 93.6, झलक तायल ने 93.4, कारशनी गर्ग ने 93, निशा वर्मा ने 92, अंशिका देसवाल ने 91.4, संस्कृति डोबरियाल ने 91 और साक्षी शर्मा ने 90.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। आजाद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वासिक आजाद, प्रेसीडेंट शारिक आजाद और प्रधानाचार्य नितेश कुमार ने बताया कि स्कूल के छात्र श्रेयांशु जाना ने 98.2, प्रिंस सिंघल ने 97.8, आर्यन सिंघल ने 97.4, रजत कुमार ने 97, पलक गौड़ ने 96.6, अंशिका भारद्वाज ने 96, देवांश चंद्रा ने 94.8, आनंदी सिंह ने 93.2, ऋषभ डोबरियाल ने 93 और शिवांक सिंह ने 92 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

सेंट मोमिना के चेयरमैन शाह फैसल ने बताया कि छात्र प्रियांशु रौतेला, दीपांशी सिरोही, प्रांजली शहरावत, वंशिका, तनीषा शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, लायबा हनीफ, आकिफ मोहम्मद सैफी, चारु सोलंकी और विदित आर्य ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के संस्थापक नंदकुमार शर्मा और निदेशक सौरभ पचौरी ने बताया कि छात्र अभिषेक कुमार ने 98.2, शुभाकर जंधाला ने 97 और कृति मिश्रा ने 95.6 अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। मॉर्डन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल, प्रबंधक सुरेश चंद गर्ग और प्रधानाचार्य मोहन चंद्र ठाकुर ने बताया कि छात्रा रितिका ने 96, एलीशा ने 95.4, आशिश ने 95, पायल ने 94.8 और सागर ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। रैनेसा स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, सिद्धार्थ मोहन शर्माऔर प्रशासक वरुण कौशिक ने बताया कि छात्रा पलक भारद्वाज ने 99.6,प्रियांशी शर्मा ने 99.4, पूर्वांशी शर्मा ने 99.4, इशिका शर्मा ने 98.8, वैभव भारद्वाज और एकलव्य सिंह ने 98.4 एवं तुशिका गर्ग और स्नेहा ने 98.2, अनमोल वत्स ने 98, सनवी बंसल ने 97.8, अंश गुप्ता ने 97.4, अविशी मित्तल, राघव मित्तल, प्रेरणा अग्रवाल, देवांश शर्मा व कलिंड गर्ग ने 97.2 और प्रांजल गर्ग और यश कुमार ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एचएस वशिष्ठ ने बताया कि स्कूल के पांच छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि छात्र सिद्धार्थ यादव ने 99.8, सूर्यप्रताप सिंह ने 99.8, यश अग्रवाल ने 99.6, ईशिता अग्रवा ने 99.4, सैयद हुफेजा ने 99, वाणी गोयल ने 98.8, वंश गोयल ने 98.8, सौरांग गर्ग ने 98.8 और अर्णव सिंहल व ओम बंसल ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। लीलावती कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक डॉ. नीरज सिंघल और प्रधानाचार्य शैली अग्रवाल ने बताया कि स्कूल की छात्रा खुशबू चौधरी ने 97.4, देवांश मित्तल ने 96.2, वैष्णवी ने 95.6, दीपांशु और राधिका ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
खुर्जा में महाराजा अग्रसेन स्कूल के छात्र लक्ष्य और छात्रा मंजरी शर्मा ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दीपांशु और उर्वशी दूसरे स्थान और 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तनिष्क तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य एनके शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में तृप्ती गुप्ता ने 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, 98.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पकंज कुमार दूसरे और 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिंस शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या निधि गुलाटी ने बताया कि स्कूल में रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सावित्री देवी लक्ष्मीचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विमल गुप्ता पहले स्थान, 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गरिमा अग्रवाल दूसरे और 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिषिका वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। एनआर पब्लिक स्कूल में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कनक कश्यप और मिनी शर्मा स्कूल में अव्वल रही। 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देवांश सिंह, यश भारद्वाज दूसरे स्थान पर और 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूनम कौशिक तीसरे स्थान पर रहीं। रेडिशन द स्कूल में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिया शर्मा पहले स्थान पर, 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लवली तोमर दूसरे और 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिराग शर्मा और प्रांजल कौशिक तीसरे स्थान पर रहे।
ग्रामीण क्षेत्र में भी शतप्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
बुगरासी क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना के प्राचार्य पीके रॉय ने बताया कि छात्र विपिन ने 96.8, वैष्णवी ने 94.6 और कोमल ने 92.8 प्रतिशत, औरंगाबाद क्षेत्र के नेशन पब्लिक स्कूल की छात्रा चेष्ठा गुप्ता 97, रूपांशी शर्मा और खुशी गर्ग ने 96, कृष्णा अग्रवाल ने 94, कोमल रानी ने 93, दृष्टि सिंह ने 91, खुशी शर्मा और हर्षिता पाठक ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आरके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शाहिद अली ने बताया कि तनिष्क भाटी ने 93, दीपांशु शर्मा ने 91, प्रशांत ने 88 और अतिर खान ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्याना स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्र उनवान, नजाकत व वैष्णवी चौधरी ने 97.6 अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया।

सिकंदराबाद में भी शत प्रतिशत रहा रिजल्ट
सिकंदराबाद। सिटी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य उषा बंसल ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी के हर्ष सैन ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अभिषेक खटना ने 86 प्रतिशत, प्रशांत सिंह ने 83.2 प्रतिशत, हार्दिक गोयल ने 81.4 प्रतिशत, हुदा खान ने 79.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। आरके ऐजुकेशनल स्कूल की श्रुति 98.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में अव्वल रही। अर्पणा 96.6, आशू , आदित्य वत्स, यश शर्मा ने 95 प्रतिशत, उदित सक्सेना ने 94.8 प्रतिशत, मानसी यादव ने 94.6 प्रतिशत, असवाद ने 93.2 प्रतिशत, दिवांशी ने 92 प्रतिशत, अनुष्का ने 91.6, संधिया ने 91.4 प्रतिशत, कुंजन ने 90.2, समीर ने 90 प्रतिशत अंक पाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दुल्हेरा के ड्रीम वेली इंस्टीट्यूट के प्रबंधक राजेश भाटी ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में उनके विद्यालय के तुषार राना ने 92 प्रतिशत, स्वाती भाटी ने 89.8,पूर्वा ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed