{"_id":"5a1464a94f1c1bd9798be072","slug":"burnt-fire-luggage-and-buckets-in-the-marriage-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर में लगी आग, सामान व रुपये जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घर में लगी आग, सामान व रुपये जले
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
आग से जले सामान को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लीकेज सिलेंडर से शादी वाले घर में आग लगने से रसोई का सारा सामान और दहेज के बर्तन जल गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रधान ने रसोई का सामान पीड़ित परिवार को दिया है। पुलिस और ग्रामीणों ने भी आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीण ने कहा उनके गांव की बिटिया की शादी कल ही होगी। इसके लिए वह हर संभव मदद करेंगे।
सिसैया नगला निवासी ब्रजपाल की पुत्री गुड़िया की बुधवार को जिला कासमगंज के गांव रतनपुर से बारात आनी है। मंगलवार सुबह ब्रजपाल के घर में रसोई बनी थी। लड्डू के लिए बूंदी बनाते समय लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। जिसने छप्पर को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देकर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ब्रजपाल ने बताया आग से 50 हजार रुपये, एक बोरी चीनी, तीन पीपी वनस्पति, एक बोरा बेसन, एक बोरी मैदा, टेंट के बर्तन के साथ ही दहेज के बर्तन आदि जल गए हैं। गुड़िया की मां उमा देवी बिलख पड़ी। उसने बताया उधार रुपये लेकर शादी की तैयारी की थी।
विज्ञापन
अब बेटी के हाथ कैसे पीले करेगी। प्रधान शहाना बेबी ने मौके पर पहुंचकर रसोई का पूरा सामान मंगवाया। एसओ प्रदीप यादव और ग्रामीणों ने अन्य दहेज देने का आश्वासन दिया। लेखपाल रामदेव और कानूनगो मुरारीलाल ने मौका मुआयना कर आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।