फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

दहेज हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

जहांगीरपुर। थाना क्षेत्र के गोविला गांव में दहेज के चलते महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने शनिवार को थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खुर्जा देहात क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी महाराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शोभा की शादी चार साल पहले जहांगीपुर क्षेत्र के गोविला गांव निवासी लवकुश के साथ कराई थी। शादि में उन्होंने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। लगातार उससे घर से रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ, जो समाज के सभी सम्मानित लोगों के साथ बैठक के बाद शांत करा दिया गया। आरोपी लगातार एक गाड़ी और 200 गज के प्लॉट की मांग कर रहे थे। इसको लेकर लगातार उसको प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि उनकी छोटी बेटी की उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी लग गई। इसके बाद से उन्होंने मांग और बढ़ा दी। सात जुलाई, गुरुवार को शोभा ने अपने पिता को फोन करके कहा कि उसको यहां से लेकर चले जाओ, नहीं तो सभी उसको मार देंगे। पिता महाराज ने उसको समझा कर शांत कर दिया। वहीं शनिवार सुबह फोन आया कि बेटी की हत्या कर दी गई है। मौके पर जाकर देखा तो उनकी बेटी मृत पड़ी हुई थी। शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में आत्महत्या की सूचना थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के स्पष्ट कारण की जानकारी होगी। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पति लवकुश समेत सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed