फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahar news

17 घंटे बाद भी नहीं मिला कोविड अस्पताल से भागा बंदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
17 घंटे बाद भी नहीं मिला कोविड अस्पताल से भागा बंदी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर स्थित कोविड़ 19 एल-2 अस्पताल से भागे बंदी को 17 घंटे बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी। बता दें कि चार बंदियों में से तीन को पुलिस ने रविवार रात को ही पकड़ लिया था। जबकि चौथे बंदी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो कांस्टेबल, एक होमगार्ड तथा भागे हुए चारों बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

19 दिसंबर को कोरोना संक्रमित होने के कारण जेल जाने से पूर्व चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जांच के लिए खुर्जा के एल-2 अस्पताल लाया गया था। यहां पर पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल के जीने की कुंडी तोड़कर चारों आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सत्रह घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चौथे आरोपी को नहीं पकड़ पाई। इस मामले को लेकर एसएसपी, सीएमओ समेत आला अफसर देर रात तक खुर्जा नगर में डेरा डाले रहे। लापरवाही पाए जाने पर पुलिस ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल नितिन चौधरी, कांस्टेबल कृष्ण प्रकाश और होमगार्ड लविन कुमार और भागे चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी एनके शर्मा ने बताया कि लापरवाही को देखते हुए दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है। फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed