{"_id":"5fea270c8ebc3ec14b28b669","slug":"bulandshahar-news-khurja-news-gbd2110434135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेट कॉरिडोर पर आज से दौडेंगी मालगाड़ियां, जिले के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेट कॉरिडोर पर आज से दौडेंगी मालगाड़ियां, जिले के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
न्यू खुर्जा स्टेशन से पूर्व शुंभारभ की तैयारियां पूरी करते अफसर।
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेट कॉरिडोर पर आज से दौडेंगी मालगाड़ियां, जिले के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार
खुर्जा जंक्शन। न्यू खुर्जा स्टेशन से भाऊपुर स्टेशन तक 351 किलोमीटर लंबी पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना रेंज का काम पूरा हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद आज से इस कॉरिडोर के ट्रैक पर अप-डाउन मालगाड़ियां दौड़नी शुरू हो जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू होने से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। साथ ही पॉटरी उद्योग और व्यापार को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियों में दिनभर डीएफसीसी और रेलवे के अफसर जुटे रहे। उद्घाटन स्थल पर जिले के सात विधायक और दो सांसदों को भी निमंत्रित किया गया है।
इस नए ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां चलाई जाएंगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर अब तक ट्रायल के दौरान करीब तीन हजार मालगाड़ियां दौड़ चुकी हैं। लेकिन अब आज यानी मंगलवार से 100 किलोमीटर की रफ्तार से मालगाड़ियां दौड़ने लगेंगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सवा 11 बजे वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके लिए उद्घाटन स्थल न्यू खुर्जा स्टेशन पर डीएफसीसी और रेलवे के अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। उद्घाटन कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए न्यू खुर्जा स्टेशन पर तीन एलईडी और दो प्लाज्मा लगाए गए हैं। उद्घाटन अवसर पर बुलंदशहर के सांसद डॉ भोला सिंह, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक बुलंदशहर उषा सिरोही, विधायक डिबाई अनीता लोधी राजपूत, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, खुर्जा विधायक विजेन्द्र सिंह, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी और एमएलसी नरेंद्र भाटी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
संचालन शुरू होने से एक्सप्रेस ट्रेनों की भी बढे़गी रफ्तार
मौजूदा समय में दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर खुर्जा जंक्शन से होकर करीब 250 यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। जिनमें लॉकडाउन के बाद चार ट्रेनों का ठहराव है। करीब 40 मालगाड़ी भी यहां से होकर गुजरती हैं। अभी तक मालगाड़ी और यात्री गाड़ी एक ही ट्रैक पर चल रही है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव अधिक होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मालगाड़ी और यात्री गाड़ी चलने से दोनों की रफ्तार पर असर पड़ रहा था। मालगाड़ियों को रोककर यात्री गाड़ियों को निकाला जाता था। कई बार मालगाड़ी के चलते यात्री ट्रेनों को रोकना पड़ता था। ऐसे में ट्रेनें काफी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही थीं। लेटलतीफी के कारण यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत ट्रैक पर जब मालगाड़ियां सुचारु रूप से दौड़ना शुरू कर देंगी तो समस्या का समाधान हो जाएगा। यात्री ट्रेनों के ट्रैक पर मालगाड़ियां नहीं दौड़ेंगी इससे यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
पॉटरी उद्योग और व्यापार को लगेंगे पंख
पॉटरी उद्यमी राजीव बंसल, करन गुलाटी आदि उद्यमियों ने बताया कि फ्रेट कॉरिडोर के शुरू होने से कम समय में और कम खर्चे में पॉटरी उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा सकेगा। इसके अलावा माल में आने वाली टूटफूट से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। जिसका सीधा फायदा उद्योग को होगा। अभी तक माल को भेजनेे के लिए लंबी दूरी तय करने में महंगे दाम खर्च कर ट्रकों की सेवा लेनी पड़ रही है। पॉटरी उद्यमियों को मोटा मुनाफा भी होगा। वहीं डीएफसी के संचालन से व्यापारी और किसानों को भी लाभ मिलेगा। वह अपने माल और उत्पादों को आसानी से एक शहर से दूूसरे शहर तक पहुंचा सकेंगे।
किसानों के विरोध को लेकर भी सतर्क रहे अफसर
फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर पूर्व में किसान काफी विरोध प्रदर्शन और धरना दे चुके हैं। यहां तक कि विरोध करते हुए किसानों ने कई बार फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण भी रोका था। उद्घाटन के अवसर पर फिर से किसान विरोध करने न पहुंच जाएं इसे लेकर रेलवे के अफसर सतर्क दिखाई दिए। ऐसे में उद्घाटन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने इसके लिए दिशानिर्देश दिए हैं।
स्टेशन अधीक्षक न्यू खुर्जा जंक्शन भरतराम - न्यू खुर्जा स्टेशन से लेकर भाऊपुर तक आज से मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।