{"_id":"56f98ff04f1c1b8e1af006a1","slug":"block-level-election-block-level-election-in-hisar-aadampur-and-hisar-2-election-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार टू व आदमपुर ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार टू व आदमपुर ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव आज
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Tue, 29 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को हिसार टू व आदमपुर समिति का चुनाव होगा। हिसार टू का चुनाव बीडीओ कार्यालय में एसडीएम अशोक बंसल की देखरेख में होगा। पहले चरण में दो पंचायत समितियों के चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे। इस पर उम्मीद जताई जा रही है कि पहली बार दोनों ब्लॉक समितियों को चेयरमैन व वाइस चेयरमैन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
8 मार्च को नहीं हो पाए चुनाव, करने पड़े कैंसिल
हिसार टू व आदमपुर ब्लॉक के लिए इससे पहले 8 मार्च को चुनाव का दिन तय किया गया था। दोनों ब्लॉक के पार्षद मीटिंग में नहीं पहुंचे। पार्षदों का इधर एसडीएम अशोक बंसल व उधर आदमपुर में भी अधिकारी इंतजार करते रहे, मगर कोई सदस्य न पहुंच पाने के कारण मीटिंग स्थगित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
हिसार टू ब्लॉक के 30 सदस्य, इसमें से 11 महिलाएं
हिसार टू ब्लॉक के कुल 30 सदस्य हैं। इनमें से 11 महिलाएं हैं। करीब 50 प्रतिशत सदस्य अनुसूचित जाति वर्ग से जीतकर आए हैं। 16 सदस्य भी पहुंचने पर चुनाव हो जाएंगे। ये चुनाव ईवीएम से होंगे।
विज्ञापन
हंसराज का दावा 22 सदस्य उनके साथ
इससे पहले 21 मार्च को हंसराज बेनीवाल ने दावा किया है था कि वे 22 सदस्यों को साथ लेकर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से चंडीगढ़ में मिले थे। अगर ठीक रहा तो हिसार टू ब्लॉक का सर्वसम्मति से चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बन सकता है।
समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैैन के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को सीटीएम सरजीत नैन की देखरेख में खंड कार्यालय में सुबह 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी।
- अनिल बिश्नोई, बीडीपीओ, आदमपुर
30 को होंगे हांसी प्रथम, नारनौंद ब्लॉक के चुनाव
ब्लॉक समितियों के 29 के बाद अगले ही दिन 30 मार्च को भी हांसी प्रथम व नारनौंद सहित दो ब्लॉक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के लिए चुनाव होंगे। यहां यह बता दें कि प्रदेश भर में ऐसा कोई जिला नहीं जहां किसी न किसी पंचायत समिति के चेयरमैन पद का चुनाव न हो पाया हो। मात्र हिसार की एक ऐसा जिला है जिसमें अभी तक एक भी ब्लॉक समिति चेयरमैन नहीं चुना गया है।
इस बैठक में चाहिए साधारण बहुमत
इस बैठक में साधारण बहुमत पर भी चुनाव करवाए जा सकते हैं। पहली बैठक तक यह कंडीशन रहती है कि एक तिहाई बहुमत चाहिए। आदमपुर में 13 और हिसार टू में 15 सदस्यों की उपस्थित जरूरी होगी।