फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP MLA Maneka Sardar honored as 'excellent legislator' in Jharkhand

झारखंड : भाजपा विधायक मेनका सरदार को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान 

Tue, 20 Nov 2018 08:52 AM IST
भाषा, रांची
भाषा, रांची Updated Tue, 20 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Maneka Sardar honored as 'excellent legislator' in Jharkhand

झारखंड विधानसभा ने पोटका की भाजपा विधायक मेनका सरदार को ‘उत्कृष्ट विधायक’ चुना है। विधानसभा सचिवालय ने बताया कि सोमवार को विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव की अध्यक्षता में हुई चयन समिति ने सर्वसम्मति से मेनका सरदार को इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए चुना। उन्हें विधानसभा के 19वें स्थापना दिवस पर 22 नवंबर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। 

विज्ञापन


पुरस्कार में उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपये नकद दिये जायेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि मेनका सरदार के अलावा विधानसभा के पांच कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा जिसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र के अलावा 21-21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेनका सरदार को इस वर्ष के लिये उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेनका सरदार का अपने विधानसभा क्षेत्र और राज्य के विकास में सक्रियता के साथ योगदान रहा है। वह जनहित से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से रखती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed