{"_id":"57152dc34f1c1b4b6e8b4c49","slug":"balakrishna-viewed-government-lands","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकृष्ण ने देखी सरकारी जमीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकृष्ण ने देखी सरकारी जमीनें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
balkrishna, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरच/ मऊरानीपुर (झांसी)। योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी व पतंजलि फार्मेसी के प्रबंधक बालकृष्ण ने एरच व मऊरानीपुर क्षेत्र में सरकारी जमीनों का अवलोकन किया। उन्होंने मऊरानीपुर क्षेत्र के देवरी बांध व एरच क्षेत्र के निर्माणाधीन एरच बांध से जुड़ी सरकारी जमीनों का अवलोकन किया। बालकृष्ण ने बताया कि वह यहां विशाल गोशाला स्थापित कर बुंदेलखंड की बेरोजगारी दूर करेंगे।
बालकृष्ण सोमवार सुबह साढे़ दस बजे पहाड़ी विश्राम गृह परिसर में हेलीकॉप्टर से उतरे। उन्होंने देवरी बांध क्षेत्र की जमीनों का अवलोकन कर यहां पर रोजगार की संभावनाएं व्यक्त कीं। बालकृष्ण के आगमन को लेकर उपजिलाधिकारी राजमुनि यादव का कहना है कि वह राज्य सरकार के अनुरोध पर यहां आए थे।
उनका उद्देश्य इस क्षेत्र में फैक्ट्री स्थापित कर बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। इस मौके पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय शंकर, प्रभारी कोतवाली स्वतंत्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मऊरानीपुर के बाद वह एरच पहुंचे। एरच बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर बने अस्थायी हेलीपैड पर दोपहर 12.10 बजे उनका हेलीकॉप्टर उतारा। उन्होंने बेतवा नदी के किनारे मोंठ और गरौठा तहसील सीमा के किनारे पड़ी नजूल की भूमि को मौके पर जाकर के देखा।
उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र की बेरोजगारी को दूर करने के लिए विशाल गोशाला स्थापित करना चाहते हैं। बेतवा नदी किनारे मोंठ और गरौठा तहसीलों के बीच आने वाली नजूल की जमीन के बारे में बांध के विश्राम गृह में राजस्व विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।
इस दौरान पर अधीक्षण अभियंता विनय श्रीवास्तव, तहसीलदार गरौठा विंद्रा प्रसाद पटेल, राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाठक, सहायक अभियंता जेपी कटारे, एके महरोत्रा, आरएस शर्मा, बीके साहू, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।