फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ATM number came only forty thousand Puuucte

एटीएम नंबर पूूूछते ही निकल गए चालीस हजार

Tue, 07 Mar 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
ATM number came only forty thousand Puuucte
एटीएम नंबर पूूूछते ही निकल गए चालीस हजार - फोटो : demo
प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम पर रोक लगाने के किए जा रहे प्रयास लोगों की अज्ञानता एवं लापरवाही के चलते बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को जगभान सिंह के साथ हुआ। उनका एटीएम नंबर पूूूछा और खाते से निकाल लिए चालीस हजार रुपये। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

गनेशपुरा निवासी जगभान सिंह का पीएनबी तालबेहट में खाता है जिसमें उसके लगभग ब्यालीस हजार रुपये जमा थे। कुछ समय पहले उसका एटीएम कार्ड गुम हो गया था। जिसके लिए उसने बैंक अधिकारियों को अवगत कराते हुए दूसरा कार्ड जारी कराने के लिए आवेदन किया था। सोमवार को सुबह उसके फोन पर दीपक गुप्ता नामक व्यक्ति ने फोन किया और अपने को बैंक कर्मचारी बताते हुए उससे एटीएम कार्ड का 16 नंबर का कोड पूछा। बैंक कर्मचारी बताने के बाद उसने उसे बैंक आने को भी कहा, जिस पर जगभान ने विश्वास करके  अपने एटीएम का नंबर उसे बता दिया। इसके बाद उसके खाते से तीन बार में लगभग चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल फोन पर पैसा निकालने का संदेश आते ही उसने बैंक जाकर अधिकारियों को अपनी आपबीती बताई परंतु उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। 
विज्ञापन

जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। 

प्रचार प्रसार पर नहीं दे रहे हैं ध्यान 
तालबेहट (ललितपुर)। सरकार साइबर क्राइम को रोकने के लिए समाचार पत्रों एवं मोबाइल फोन
आदि पर समय- समय पर संदेश देकर बैंक उपभोक्ताओं को सचेत करती रहती है। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता इस ओर ध्यान न देकर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed