फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Approval received from HSVP for laying PNG line.

एचएसवीपी से मिली पीएनजी लाइन डालने की मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Approval received from HSVP for laying PNG line.
02jjrp12- सेक्टर-6 ​स्थित पार्क। संवाद
झज्जर। सेक्टर-6 के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले करीब नौ माह से अटका पीएनजी पाइपलाइन प्रोजेक्ट अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गैस पाइपलाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। अब केवल गैस स्टेशन की लोकेशन तय होना बाकी है। इसके लिए हरियाणा सिटी गैस की ओर से लोकेशन संबंधी प्रस्ताव एचएसवीपी को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में हरियाणा सिटी गैस ने सेक्टर-6 में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति एचएसवीपी से मांगी थी। सर्वे का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अप्रैल में अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच सरकार ने पीएनजी नेटवर्क का विस्तार तेज करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सेक्टर-6 का प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ा है।
विज्ञापन


लोगों को मिलेगा लाभ

पीएनजी कनेक्शन मिलने के बाद घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति होगी। इससे एलपीजी सिलेंडर लाने की परेशानी खत्म होगी और उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत सस्ती एवं सुविधाजनक गैस उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सेक्टर-6 में पीएनजी पाइपलाइन के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। एचएसवीपी से पाइपलाइन की अनुमति मिल गई है। अब केवल गैस स्टेशन की लोकेशन फाइनल होनी बाकी है। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
— शाहबाज अली, सीनियर मैनेजर, हरियाणा सिटी गैस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed