फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   AMU old boys made a application contain old questions paper

एएमयू ओल्ड ब्वॉयज ने बनाया पुरानी प्रवेश परीक्षाओं का एप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
AMU old boys made a application contain old questions paper
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो एल्युमनाई मलिक जुनैद रशीद और अरीब अहमद ने एक ऐसा एप तैयार किया है जो एएमयू की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और छात्राओं के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया है कि प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में छात्र व छात्राएं देश के अलग अलग हिस्सों से एएमूय की प्रवेश परीक्षा में भाग लेते हैं। ऐसे में बहुत से छात्र व छात्राऐं जो अलीगढ़ से दूर के क्षेत्र में हैं उनके लिए पुराने बर्षों के पेपर लेना बहुत कठिन कार्य हो जाता है। इस एप में गत बर्षों की प्रवेश परीक्षा में आए हुए प्रश्नों के पेपर हैं जिसके द्वारा छात्र घर बैठे असानी से एएमयू की प्रवेश परीक्षा की तैयारी का लाभ उठा सकते हैं। एप में दिए गए प्रश्न क्विज के रूप में हैं जिसमें अन्य बोर्ड भी शामिल है। इससे छात्र और छात्राऐं स्वयं का परीक्षण भी कर सकते हैं कि वो प्रवेश परीक्षा के लिए कितने सक्षम हैं। एप बनाने वाले मलिक जुनैद रशीद ने 2019 में एएमयू से एमसीए किया है जबकि अरीब अहमद ने 2016 में एएमयू से इंजीनियरिंग की है। दोनों का कहना है कि वो इस एप पर भविष्य में और काम करेंगे जिसमें मोक टेस्ट पेपर भी आनलाइन एप में दिए जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed