झज्जर। शुक्रवार को एक निजी स्कूल में लड़कों के बैंडमिंटन के खेल में झज्जर के खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 में दीपचंद स्कूल ने पहला व आरईडी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में दीपचंद स्कूल ने पहला व संस्कारम स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में दीपचंद स्कूल प्रथम व संस्कारम स्कूल द्वितीय रहा।
जिले में शुक्रवार से लड़कों के खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। गांव खातीवास स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार को बैडमिंटन के खेल में झज्जर खंड के खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, नेटबॉल, फुटबॉल व बॉस्केटबॉल स्पर्धा स्थगित की गई। अब शनिवार को अलग-अलग मैदानों पर ये गेम होंगे।