{"_id":"69d570847534133c9d0e56a4","slug":"aided-and-self-finance-colleges-will-have-to-pay-late-fees-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-133647-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को देनी होगी लेट फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को देनी होगी लेट फीस
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के कई एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने अभी तक फीस जमा नहीं कराई है। अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र जारी कर लेट फीस एक सप्ताह में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें प्रदेश के 39 राजकीय एडेड कॉलेज और 79 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं।
इन सभी को 2 करोड़ 83 लाख 89 हजार 77 रुपये की राशि जमा करवानी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से संबंधित राजकीय एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज के प्रिंसिपल को पत्र जारी कर दिया है। इन सभी को 13 अप्रैल तक डिमांड ड्राफ्ट के जरिये लंबित फीस मुख्यालय को जमा करवानी होगी।
राजकीय एडेड कॉलेज में अंबाला के चार, भिवानी का एक, फरीदाबाद का एक, फतेहाबाद का एक, गुरुग्राम का एक, जींद का एक, कैथल के दो, कुरुक्षेत्र के तीन, पलवल के दो, पानीपत के तीन, रेवाड़ी दो, रोहतक के दो, सिरसा के दो, सोनीपत के 6, यमुनानगर के 6 कॉलेज शामिल हैं। इन सभी पर एक करोड़ 23 लाख 66 हजार 829 रुपये की फीस लंबित है।
विज्ञापन
इसी प्रकार से सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अंबाला का एक, भिवानी के तीन, फरीदाबाद के तीन, गुरुग्राम के पांच, हिसार के सात, झज्जर के दो, जींद के पांच, कैथल के एक, करनाल के पांच, कुरुक्षेत्र के दो, महेंद्रगढ़ के 18, नूहं के एक, पलवल के दो, पानीपत के पांच, रेवाड़ी के पांच, रोहतक का एक, सिरसा के सात, सोनीपत के चार, यमुनानगर का एक कॉलेज शामिल हैं। इन पर करीब एक करोड़ 60 लाख 22 हजार 248 रुपये की फीस बकाया है।