फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   aam aadmi party might fight municipal corporation election in chandigarh

आम आदमी पार्टी लड़ सकती है नगर निगम चुनाव, दिए संकेत

Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party might fight municipal corporation election in chandigarh
चंडीगढ़ में 'आप' सदस्यों की मीटिंग - फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। गठन के तीन साल बाद पार्टी ने चंडीगढ़ में वीरवार को अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। सूत्रों का दावा है कि पार्टी के कुछ सदस्य नगर निगम का चुनाव लड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन


इसलिए वे पार्टी पर दबाव बना रहे थे कि कार्यकारिणी घोषित की जाए ताकि टीम वर्क के साथ चुनाव लड़ा जा सके। पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि यदि पंजाब के चुनाव नगर निगम से पहले होते हैं तो पार्टी जरूर अपनी प्रत्याशी उतारेगी। यदि चुनाव बाद में हुए तो उस स्थिति में थोड़ा मुश्किल होगा।
विज्ञापन


पार्टी का मुख्य फोकस इस समय पंजाब चुनाव पर है और वह बेहतर स्थिति में है। दूसरी तरफ पार्टी की कार्यकारिणी घोषित नहीं होने से चंडीगढ़ में गुटबाजी हावी होती जा रही है। पार्टी नहीं चाहती कि पंजाब चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान चंडीगढ़ से कोई बुरी खबर आए। पार्टी को चंडीगढ़ कार्यकर्ताओं की जरूरत है, इसलिए समय पर कार्यकारिणी की घोषणा करना मुनासिब समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 सदस्यों की गवर्ननिंग बॉडी, पार्टी का चेहरा गुल पनाग रहेंगी

aam aadmi party might fight municipal corporation election in chandigarh
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
कार्यकारिणी में पार्टी में सभी पुराने साथियों को जगह दी गई है। 21 सदस्यों की गवर्ननिंग बाडी बनाई गई है, जबकि पांच सदस्यों की अनुशासन कमेटी। इस मौके पर वार्ड व कई सबकमेटियों की भी घोषणा की गई।

कार्यकारिणी में पीपी घई को कन्वीनर बनाया गया। वीपी सिंह जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, नरेश गर्ग बाबी को-कन्वीनर व प्रवक्ता, एचके अरोड़ा जनरल सेक्रेटरी, विक्रम पुंडीर कन्वीनर मोर्चा सेल, एडवोकेट सतबीर वालिया, कन्वीनर एडवोकेट सेल, प्रोफेसर गुरदेव सिंह कन्वीनर (इंटेलेक्चुवल सेल), कालरा देश कन्वीनर (वुमन सेल), जोरा सिंह एससी/एसटी सेल के इंचार्ज घोषित किए गए।

चंडीगढ़ में पार्टी का चेहरा गुल पनाग रहेंगी
आप की ओर से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली गुलपनाग ही चंडीगढ़ में पार्टी का चेहरा होंगी। कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया कि गुल पनाग जल्द ही चंडीगढ़ में आएंगी और वे चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं के संपर्क में बनी रहेंगी। हालांकि बीच-बीच में गुलपनाग का चंडीगढ़ आना लगा रहता है और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहती हैं। यह भी चरचा है कि वे पंजाब विधानसभा चुनाव में फिर से पार्टी की ओर से उतरेंगी। गुल पनाग को लोकसभा चुनाव में एक लाख से अधिक वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed