{"_id":"9612","slug":"Chandigarh-9612-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में नहीं मिलेगी पंजाब-हरियाणा से सस्ती शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में नहीं मिलेगी पंजाब-हरियाणा से सस्ती शराब
Chandigarh
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बिकने वाली सस्ती शराब के दिन अब खत्म होने वाले हैं। जल्द ही शहर में भी शराब के दाम होंगे पंजाब-हरियाणा की कीमत के करीब होंगे। इसे लेकर यूटी प्रशासन, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की एक बैठक भी होगी। वीरवार को पंजाब राजभवन में आयोजित पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों और यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
पड़ोसी प्रदेशों के मुकाबले यूटी में शराब की बहुत कम कीमत है। चंडीगढ़ में सस्ती शराब के चलते यहां से तस्करी खूब होती है। वीरवार को पंजाब, हरियाणा और यूटी के आला अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि चंडीगढ़ समेत पंजाब एवं हरियाणा में शराब की कीमतों में बहुत अंतर नहीं होना चाहिए। यूटी प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई कि जिस तरह से यूटी को सोलर सिटी का दर्जा दिया जा चुका है इसी तरह पंचकूला और चंडीगढ़ को भी योजनाए तैयार करनी चाहिए। चंडीगढ़ से लंबी दूरी की बसों के न चलने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने ट्राईसिटी के निकट भविष्य में होने वाले विकास को लेकर ड्राइंग तैयार की थी। आने वाले समय में इसी के आधार पर विकास भी होगा। सूत्रों का कहना है कि ट्राईसिटी के विकास को लेकर बनाई गई कमेटी की अगले सप्ताह फिर से बैठक होगी।