{"_id":"54-16822","slug":"Chandigarh-16822-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे के रिश्वत लेने की नहीं लगी भनक : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे के रिश्वत लेने की नहीं लगी भनक : बंसल
Chandigarh
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। यह कठिन परीक्षा का एक दौर है, जो गुजर रहा है। समय के साथ सब कुछ बदल जाएगा। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और न कभी करूंगा। मैं तो दिल्ली काम करने गया था और आगे भी काम करता रहूंगा। यह कहना है कि पूर्व रेल मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन बंसल का, जो रेल मंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद पहली बार रविवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
बंसल ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि उनका उनके भांजे से कोई भी कारोबारी रिश्ता नहीं है। घूस मामले की सीबीआई जांच चल रही है। मुझे सीबीआई पर पूरा भरोसा है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। बंसल ने अपने भांजे विजय सिंगला द्वारा ली गई 90 लाख रुपये की घूस के बारे में कहा कि उनको तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।
भाजपा ने आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया
अपने बेटे की कंपनी के ऊपर लगाए गए आरोपों को नकाराते हुए पवन बंसल ने कहा कि उनके रिटर्न तक भाजपा ने चेक नहीं किए। उनके आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। बंसल ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह दौर कठिन परीक्षा का है, जो बहुत जल्द ही गुजर जाएगा।
विज्ञापन
बंसल के परिजन छोड़ेंगे कई अहम पद!
सूत्रों के मुताबिक अहम पदों पर तैनात पवन बंसल के कुछ करीबी रिश्तेदार दो-चार दिन में इस्तीफा दे सकते हैं।
बैंक से लोन लेना अपराध तो नहीं : मनीष
पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल ने अपनी दवा कंपनी पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हर कोई बिजनेस को शुरू करने के लिए बैंक से लोन लेता है। अगर हमने बैंक से लोन लिया है तो इसमें क्या गुनाह किया। मनीष ने कहा कि वह हैरान हैं, उनकी कंपनी के आंकड़ों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इस दौरान पवन बंसल के भतीजे विक्रम बंसल ने कहा कि हम लोग पुराने बिजनेसमैन हैं। भाजपा ने जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं।
...जब बंसल हुए नाराज
रविवार को पवन बंसल मीडिया से अचानक बात करते हुए नाराज हो गए। दरअसल एक मीडियाकर्मी ने बंसल के रिश्तेदारों पर सवाल किया। बंसल ने इस सवाल से नाराज होकर तल्खी में जवाब दिया।